मनोज पाल को सपा की राज्य कार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेदारी

अखिलेश यादव की स्वीकृति से हुआ मनोनयन, मनोज पाल ने जताया आभार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में लखनऊ के तेलीबाग निवासी मनोज पाल को उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद उनका मनोनयन किया गया।

मनोज पाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

मनोज पाल के मनोनयन की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।