
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा के ग्राम अम्बेडकरनगर, शिवपुरा में रविवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने जनसेवा अभियान ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ का 147वां शिविर आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े लाभ सीधे पहुंचाना है।
जनसेवा का संकल्प: समस्याओं का समाधान द्वार तक
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें विधायक ने ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान का प्रयास किया। डॉ. सिंह का कहना है कि जनसेवा तभी सार्थक होती है जब हर जरूरतमंद को सम्मान और सहायता मिल सके।
स्वास्थ्य: निःशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण
डॉ. राजेश्वर सिंह ने के.के. हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इसमें 50 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को उनकी पावर के अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए गए। यह पहल ग्रामीणों के जीवन में रोशनी और विश्वास दोनों ला रही है।

युवा सशक्तिकरण: खेल और टीम भावना
विधायक ने 161वां बॉयज यूथ क्लब और 96वां गर्ल्स यूथ क्लब भी गठन कराया। युवाओं को वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और कैरम जैसे खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए। डॉ. सिंह का कहना है कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामूहिकता को मजबूत करता है।
प्रबुद्धजनों का सम्मान: गांव की नींव का आदर
गाँव के गणमान्य नागरिकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें बूथ अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य प्रबुद्धजन शामिल थे। इस पहल से ग्रामीणों में गांव की एकता और संस्कृति को मजबूती मिली।
