पीजीआई प्रेस क्लब अध्यक्ष सरोज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ। पीजीआई के वृंदावन स्थित कार्यालय में रविवार को पीजीआई प्रेस क्लब के अध्यक्ष व हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सरोज सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर केक काटा गया और उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं देकर सरोज सिंह के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि सरोज सिंह ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। वे न केवल एक सशक्त पत्रकार हैं, बल्कि पत्रकारों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले संगठनात्मक नेतृत्वकर्ता भी हैं। उनके नेतृत्व में पीजीआई प्रेस क्लब ने पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है।

 

पीजीआई प्रेस क्लब अध्यक्ष सरोज सिंह का जन्मदिन समारोह

कोषाध्यक्ष करुणा शंकर दीक्षित और महामंत्री शिवा मिश्रा ने कहा कि सरोज सिंह का मार्गदर्शन क्लब के सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने उनके सरल स्वभाव और सकारात्मक सोच की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में मिठाइयां वितरित की गईं और उपस्थित पत्रकारों व अतिथियों ने सरोज सिंह के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पीजीआई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष करुणा शंकर दीक्षित, महामंत्री शिवा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश द्विवेदी के साथ अरुण सिंह, हिमांशु रावत सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे। इसके अलावा राम जी जायसवाल, श्याम जी जायसवाल, ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री, नितिन कनौजिया समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम में पीजीआई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष करुणा शंकर दीक्षित, महामंत्री शिवा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश द्विवेदी के साथ अरुण सिंह, हिमांशु रावत सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे। इसके अलावा राम जी जायसवाल, श्याम जी जायसवाल, ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री, नितिन कनौजिया समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।