लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड गांव में शनिवार को एक विवाद के दौरान सौरभ सिंह उर्फ पप्पू ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित राम नरेश ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राम नरेश ने बताया कि वह गांव के ही मोहित सिंह के घर में चौकीदार का काम करते हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह गेट के पास मौजूद थे, तभी नशे की हालत में सौरभ सिंह उर्फ पप्पू वहां पहुंचा और उन पर घर के पास कूड़ा फेंकने का आरोप लगाने लगा।
पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उन्हें पेट में लात मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहित सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित को बचाया।
सरोजनीनगर पुलिस ने राम नरेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।