लखनऊ में BJP की जीत का जश्न : BJP-NDA की जीत सनातन और सांस्कृतिक अस्मिता के पक्ष में स्पष्ट जनादेश है: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी व एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सरोजनीनगर परिवार के सदस्यों ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

यह प्रचंड जनादेश देश की जनता के उस अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के प्रति निरंतर मजबूत हो रहा है। पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता को एक निर्णायक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां जनता ने अव्यवस्था पर विकास, दिखावे पर सुशासन और अराजकता पर स्थिरता को प्राथमिकता दी है।

असम और पुडुचेरी में मिला जनादेश निरंतरता, स्थिरता और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की स्वीकृति को दर्शाता है। वहीं केरल और तमिलनाडु में पार्टी के सशक्त प्रदर्शन ने बदलते राजनीतिक परिदृश्य और बढ़ते जनविश्वास का संकेत दिया है।

इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने देशभर में मजबूत जनसमर्थन हासिल किया है।

यह जनादेश उन ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है जो सनातन परंपराओं और आस्थाओं का अपमान करती रही हैं। जनता ने ऐसी राजनीति को नकारते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों, आस्था और राष्ट्रीय अस्मिता के पक्ष में स्पष्ट समर्थन दिया है।