लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बाइक सवार युवक रेलवे पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
बुधवार शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर-14 स्थित रेलवे लाइन ब्रिज से एक युवक नीचे गिर गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घायल की पहचान राज चौधरी (22), निवासी बरौना, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, के रूप में हुई।

घायल के चाचा के लड़के आकाश चौधरी ने बताया कि परिवारजन उसे सेवई स्थित डॉक्टर संतोष के पास ले गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहीं भर्ती कर लिया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक ब्रेक न लग पाने के कारण वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद राज चौधरी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े…. कैनरा बैंक मोहनलालगंज शाखा ने शुरू किया “सिक्योर यू” अभियान