भाकियू भानू की मासिक बैठक में बड़ा फैसला,मीडिया की बागडोर अब वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी के हाथ में

लखनऊ।भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने संगठन विस्तार और मीडिया प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को आयोजित मासिक बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी को मण्डल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।

बैठक में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। संगठन की गतिविधियों, किसानों की आवाज और जनहित के अभियानों को सही रूप में जनता तक पहुँचाने में मीडिया प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुकेश द्विवेदी के अनुभव और सक्रियता से यूनियन की आवाज और अधिक बुलंद होगी तथा संगठन की कार्यप्रणाली पारदर्शी रूप से जनता तक पहुँचेगी।

किसान नेताओं ने भी मुकेश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रियता, व्यवहारिक शैली और पत्रकारिता में पारदर्शिता हमेशा सराहनीय रही है। उनका जुड़ना यूनियन की गतिविधियों में नई ऊर्जा और मजबूती लेकर आएगा।

दायित्व ग्रहण करने के बाद मुकेश द्विवेदी ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह यूनियन के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह टीम भावना, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करते हुए किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। किसानों की समस्याओं को सही मंच तक पहुँचाना उनका पहला कर्तव्य होगा।भाकियू भानू गुट की यह मासिक बैठक संगठन को नई दिशा व मजबूती प्रदान करने वाली अहम बैठक मानी जा रही है।