लखनऊ। इंदिरा नगर के मीना मार्केट क्षेत्र में बुधवार को व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को आवाज देने के लिए “मीना मार्केट, इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल” का गठन किया। बैठक में उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर जिम्मेदारी सौंपी।
व्यापारियों ने कहा कि बाजार में घटती बिक्री, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ई–कॉमर्स तथा क्विक कॉमर्स के दबाव ने छोटे व्यापार को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में एक मजबूत संगठन की जरूरत महसूस हुई।
संजय गुप्ता ने कहा कि विदेशी ई–कॉमर्स कंपनियां रिटेल व्यापार पर बड़ा असर डाल रही हैं, जिसके विरोध में संगठन प्रदेश व देश स्तर पर ई–कॉमर्स और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा— “संगठन व्यापारियों के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी व्यापारी को उत्पीड़न बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने व्यापारियों को हर मुद्दे पर मुखर रहने, राजनीतिक रूप से सशक्त होने और चापलूसी से दूर रहने की सलाह दी।
यह चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष: शिखर विजय श्रीवास्तव
चेयरमैन: आशीष मौर्या
प्रभारी: दीपक अग्रवाल
वरिष्ठ महामंत्री: अशोक शर्मा
महामंत्री: दक्ष जोशी
कोषाध्यक्ष: रजत जायसवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कैलाश पंत
उपाध्यक्ष: मोहम्मद रेहान, शोभित चौबे
वरिष्ठ संगठन मंत्री: आर.पी. त्रिपाठी
संगठन मंत्री: अखिलेश रस्तोगी
कार्यकारिणी सदस्य:
सुधीर श्रीवास्तव, रामसेवक, विजय जैन,
बाबू, अंजनी गुप्ता, बजरंग अग्रवाल,
शिवकुमार, पीयूष, श्रीराम वर्मा,
कैलाश कश्यप, दिनेश पांडेय
संरक्षक: विवेक सिंह
संगठन के कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, अनिरुद्ध निगम, अमिताभ श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, दीपक सिंह चौहान, संतोष त्रिपाठी और कई व्यापारी मौजूद रहे।