लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर बीते सोमवार सुबह एक व्यक्ति पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे दुकान से घर लौट रहा था।
इसी दौरान आरोपित सुजीत सिंह ने अपने दरवाजे के पास उसकी स्कूटी रोक ली और पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि सुजीत ने हाथ में पकड़ी लाठी से सुरेंद्र के सिर पर लगातार कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर उसका बड़ा भाई जगदीश और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने घायल सुरेंद्र को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
One thought on “जमीनी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज”
Comments are closed.