नशा मुक्त युवा, विकसित भारत 2026 और आत्मनिर्भर भारत का संदेश होगा प्रमुख

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंथरा में चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत के नेतृत्व में मंगलवार को पारख महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से 31 दिसंबर 2025 को लखनऊ में भव्य पदयात्रा निकालने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
पदयात्रा का उद्देश्य नशा मुक्त युवा, विकसित भारत 2026 और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा। यह पदयात्रा लखनऊ रेजिडेंसी के सामने स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचेगी। आयोजन में सरोजनीनगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। कार्यक्रम के संयोजक और बैठक का संचालन राज किशोर पासी ने किया।
बैठक में तेजीराम बाबू, सुंदरलाल रावत, वीरेंद्र रावत, सूरज रावत, मुनेश्वर प्रसाद रावत, विशंभर रावत (प्रधान), दिनानाथ रावत (प्रधान), प्रदीप रावत, राहुल रावत, राजकुमार रावत, महेंद्र रावत, हंसराज रावत, आशीष भाई टाइगर, गुरु प्रसाद मास्टर साहब, बिनू रावत (प्रधान), बाबूलाल रावत, बच्चू लाल रावत, अतुल रावत, श्रीमती अंकिता रावत, महादेव रावत, नरपत सुमन, रामखेलावन (प्रधान), संदीप रावत, रामधर रावत, होरीलाल रावत, मुकेश पासी, रामबाबू रावत सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे।