लखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शनिवार को सरोजनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्षद गीता देवी गुप्ता ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और मानवाधिकारों की नई दिशा दी। उनका संघर्ष, शिक्षा और विचार आज भी देश की सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने का मार्ग दिखाते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में राम प्यारी, निक्की, प्रियंका, योगेश, राहुल, आरती, विजय, अमन, जय श्री, आकाश, दीपांजलि मिश्रा, लाल बहादुर, मिथुन, विशाल, किरन डी.बी. सिंह, अंजलि आर. गुप्ता, पवन कुमार, संतोष प्रसाद, अनीता, धर्मेंद्र समेत कई स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
