लखनऊ में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में 101 अधिवक्ताओं का सम्मान, मिस्टर अर्नाल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप ने जमाया रंग

लखनऊ। स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार को भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिली। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन एडवोकेट जी. एन. शुक्ला, और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक, चेयरमैन एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट प्रवीण सिंह चौहान, वन स्टॉप सेंटर 181 की केंद्र प्रभारी अर्चना सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा, एवं सदस्य छावनी परिषद रंजीता शर्मा के साथ अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में गिरी फिटनेस ज़ोन द्वारा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप “मिस्टर अर्नाल्ड 2025” (सीजन–3) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस, बल और प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया।

सांस्कृतिक संध्या में निर्देशक शेफाली गुप्ता के संयोजन में अक्षदा, काव्या, रियांशी और मिशिका ने घर मोरे परदेसिया एवं ताल से ताल की आकर्षक प्रस्तुतियों से मंच पर वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। सके बाद अवध मॉडल्स फैशन रनवे शो – सीजन 2 में अनूप त्रिपाठी और परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड की पूना सिंह द्वारा फैशन प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के विशेष क्रम में एडवोकेट शक्ति सिंह के निर्देशन में सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के 101 अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान किए गए।

सम्मान पाने वालों में मुख्य रूप से—

आदर्श सिंह (पूर्व अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन),बी. के. सोनी, जे. पी. कटियार, उदय सिंह, आर. पी. कटियार, अरुण पटेल, अनंत बाजपेयी, एन. एल. वर्मा, चंद्र शेखर वर्मा, मनमोहन चौधरी, सुरजीत वर्मा, अनुभव वर्मा, डी. के. शुक्ला, शान्तिलाल वर्मा, शिव कुमार शर्मा, मनीष वर्मा, फैज़ सलीम सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

मंच पर आयोजक समिति के मोनालिसा, रोली सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल, विवेक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया।