लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अमिलिहाखेड़ा गांव में बुधवार शाम एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सिसेंडी मजरा अमिलिहाखेड़ा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा दीपांशु स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार शाम वह अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण खोल नहीं सके।
कुछ देर बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन युवक को फंदे पर लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक बीमारी से परेशान होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि की जाएगी।
यह खबर भी पढ़े…. जमीनी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यह भी पढ़े…31 दिसंबर को लखनऊ में निकलेगी पारख महासंघ की पदयात्रा नशा मुक्त युवा
One thought on “मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या”
Comments are closed.