लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे के फुलवरिया मोड़ पर बीते मगंलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद घायल युवको को इलाज के लिये ट्रामा टू भेजा।जहां भर्ती कर दोनो का इलाज जारी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के सेहरी गांव निवासी प्रदीप अपने साथी शिवम के साथ बाइक से मगंलवार की रात किसी से काम लखन ऊ जा रहे थे,दोनो बाइक से जैसे ही मोहनलालगंज कस्बे के फुलवरियां मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनो बाइक सहित छिटककर दूर जा गिरे ओर गम्भीर रूप से घायल हो गये।राहगीरो से सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवको को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की हालत गम्भीर देख डाक्टर ने इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जहां भर्ती कर दोनो घायलो का इलाज जारी हैं।