लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बीते बुधवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि हरिहरपुर गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि शिव देवी पत्नी नरेंद्र कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष) ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों द्वारा महिला को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया गया था।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।