लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गोसाईगंज मण्डल के लिए नया नेतृत्व तय कर दिया है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने जारी सूची में शिव कुमार रावत को गोसाईगंज मण्डल अध्यक्ष घोषित किया।शिव कुमार रावत, जो कि सीताराम पुरवा मजरा बक्कास के निवासी हैं, पार्टी में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पहले माढ़रमऊ के शक्ति केंद्र संयोजक, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,सरोजनीनगर विधानसभा प्रभारी, और अर्जुनगंज, सरोजनीनगर, खुशहलगंज, अमेठी मण्डल प्रभारी के रूप में कई जिम्मेदारियों का निर्वाह कर चुके हैं। इनके समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें गोसाईगंज मण्डल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
शिव कुमार रावत के मण्डल अध्यक्ष बनने पर भाजपा लखनऊ के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिम्पल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस नियुक्ति के साथ ही गोसाईगंज मण्डल में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।