SGPGIMS लखनऊ में नर्सिंग कैडर ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया शांतिपूर्ण विरोध

लखनऊ। SGPGIMS लखनऊ में नर्सिंग कैडर ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध अभियान की शुरुआत मंगलवार को  कर दी है। नर्सिंग यूनियन के आह्वान पर यह विरोध विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर (OT) और आईसीयू में किया जा रहा है, जो 5 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सांकेतिक धरना प्रस्तावित है।
नर्सिंग यूनियन ने बताया कि यह आंदोलन AIGNF (ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन) दिल्ली के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। आंदोलन के दौरान आवश्यक सेवाओं को किसी भी प्रकार से बाधित नहीं किया जा रहा है।
यूनियन के अनुसार, देश भर की नर्सिंग यूनियनें AIGNF से एफिलिएटेड हैं और नर्सिंग कैडर की वेतन, भत्तों, सुविधाओं और सम्मान से जुड़ी बहु-लंबित मांगों के समाधान न होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी गई है।