लखनऊ। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के सैनिक नगर (बदालीखेड़ा) में शनिवार को पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने 15वें वित्त आयोग की निधि से स्वीकृत 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
यह निर्माण कार्य लगभग 560 मीटर लंबाई और 4 मीटर चौड़ाई में कॉलोनी की गलियों में किया जाएगा। इसमें विजय बहादुर तिवारी के घर से श्याम मोहन शर्मा के घर तक, अंकित पाल के घर तक, सैफुल के घर से राकेश पवार के घर तक, सिमरन के घर से उमेश शर्मा के घर तक और शाकिर अली के घर से हुसैन अली के घर होते हुए शंकर दयाल के घर तक की सड़कें शामिल हैं।।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव और प्रीतम सिंह ने नारियल फोड़ा, जबकि बूथ अध्यक्ष श्याम मोहन शर्मा ने फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया।
पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सैनिक नगर की ये सड़कें वर्षों से कच्ची थीं और जल निकासी की सुविधा न होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी। बारिश में जलभराव के कारण कॉलोनीवासियों को परेशानी होती थी। अब महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा उपलब्ध कराई गई निधि से यह समस्या दूर होने जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

कार्यक्रम में लोगों ने पार्षद रामनरेश रावत का स्वागत किया। पार्षद ने मंडल अध्यक्ष का सम्मान करते हुए लड्डू भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और नगर आयुक्त गौरव कुमार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जयराम यादव, आलोक श्रीवास्तव, विनय वर्मा, राकेश पवार, आशीष पाल, संजू, पूजा राजपूत सहित कई स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।