कक्षा 3 की मासूम से छेड़छाड़ का मामला: सरोजनी नगर पुलिस ने स्कूल वैन चालक को किया गिरफ्तार

लखनऊ। सरोजनी नगर पुलिस ने कक्षा 3 की 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 61 वर्षीय स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने रविवार को सरोजनी नगर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ती है और रोज स्कूल वैन से ही आती–जाती है। करीब एक हफ्ते से वैन चालक बच्ची के साथ रास्ते में गलत हरकतें कर रहा था। परेशान होकर मासूम ने रविवार को सारी बात अपनी मां को बताई।

 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी वैन चालक सुनीत सिंह निवासी गंगानगर, अमौसी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार को मुखबिर की मदद से उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पूरी होने पर  आरोपी को जेल भेज दिया गया।