लखनऊ। लखनऊ–रायबरेली हाईवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पलटकर सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के सीकर जिला निवासी मुकेश कुमार सिंह अपने दो साथियों के साथ लखनऊ से रायबरेली एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी कार मोहनलालगंज कस्बे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार कई बार पलटकर हाईवे पर उलट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी भेजवाया। हादसे के चलते लखनऊ–रायबरेली मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने हाइवे प्रशासन की मदद से क्रेन बुलवाकर कार को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना से जुड़ी मौके की कुछ तस्वीरें….
