लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन जिलाधिकारी के ना पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी (भू अध्याप्ति)कमलेश गोयल व डीसीपी निपुण अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी पवन पटेल व सहायक पुलिस आयुक्त विकास पांडे समेत सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियो की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।
यह भी पढ़े…तेज़ रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, कार हाईवे पर पलटी, तीन घायल
मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी कमलेश गोयल से लिखित शिकायत करते हुये प्रधान राज कुमार रावत ने बताया उनकी ग्राम पंचायत खुजौली में स्थित सरकारी जमीन जिनकी गांटा स०-1398,2166,1408,1409 पर अवैध रूप से कई लोगो ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है।पूर्व में शिकायतो के बाद भी सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा नही हट सका।एडीएम ने प्रधान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नायाब तहसीलदार को राजस्वटीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दियें।
डीसीपी निपुण अग्रवाल से लिखित शिकायत करते हुये महिला सावित्री निवासी कमालपुर बिचलिका ने करते हुये बताया उसके पति कोलाई की आठ साल पहले मौत हो गयी थी,जिसके बाद सास छेदाना ने अपनी चल अचल सम्पत्ति की वसीयत उसके नाम कर दी थी।उसने पुश्तैनी मकान मे निर्माण शुरू किया तो जेड़ के लड़के शमशेर ने जबरन काम रोक दिया ओर दोबारा निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी।
डीसीपी मे महिला की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नगराम एसओ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।एसडीएम पवन पटेल से लिखित शिकायत करते हये पूर्णमाशी,राजेश कुमार रोहित कुमार ,शिवलाल समेत दर्जनो ग्रामीणो ने बताया कुशमौरा ग्राम पंचायत के कुछ क्षेत्रो मे बीस साल बीत जाने के बाद भी बिजली नही है,जब कि 15-20मकान बने हुये है,बिजली ना होने से बच्चो को पढाई में दिक्कत होती है ओर जगंली जानवरो का भी खतरा बना रहता है।एसडीएम ने अधिशासी अभियन्ता को मौके पर जाकर जांच कर बिजली की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये है।दिव्यांग महिला गुड्डा देवी ने बताया वो अपने मासूम बच्चो के साथ गांव के बाहर सूनसान जगह बने सरकारी आवास में रहती है लेकिन बिजली ना होने से बहुत परेशानी होती है,दिव्यांग महिला ने शौर्य ऊर्जा दिलाये जाने की मांग की।एडीएम ने बीडीओ को दिव्यांग महिला को शौर्य ऊर्जा दिलाये जाने के निर्देश दिये।
