जिला कारागार लखनऊ में बंदियों को कंबल व ऊनी टोपी का वितरण, श्री श्याम परिवार ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

लखनऊ।  जिला कारागार लखनऊ में आयोजित एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम परिवार लखनऊ, खाटू श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, न्यू हैदराबाद, लखनऊ के पदाधिकारियों द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों को ठंड से बचाव के लिए एक हजार कंबल एवं एक सौ अस्सी ऊनी टोपियों का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम परिवार के सदस्य श्री पंकज मिश्रा ने संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी बंदियों को दी और मानव सेवा को ही सच्ची सेवा बताया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक कारागार आर. के. जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित श्री श्याम परिवार लखनऊ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा जताई कि संस्था द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और मानवीय कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। 

कार्यक्रम के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, राजेश कुमार, सुनील दत्त मिश्र, अभय कुमार शुक्ल सहित समस्त डिप्टी जेलर एवं बंदीरक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।