DPS एल्डेको में पृथ्वी दिवस पर भव्य आयोजन, छात्रों ने दिया ‘सेव अर्थ’ का संदेश

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, एल्डेको शाखा  में विशेष प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैमरॉक हाउस के विद्यार्थियों ने किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शांतिपूर्ण प्रार्थना से हुई, जिसने पूरे माहौल को सकारात्मक और चिंतनशील बना दिया। इसके बाद छात्रों ने ‘अर्थ सॉन्ग’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर प्रकृति और मानव के बीच संतुलन का संदेश दिया। वहीं, पृथ्वी दिवस पर प्रस्तुत कविता ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा, जिसमें मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को सशक्त तरीके से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने साफ किया कि पर्यावरण संरक्षण अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है।

इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या गुंजन साहनी ने पौधारोपण कर छात्रों और शिक्षकों को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया। साथ ही, विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन रंगारंग नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें पृथ्वी की सुंदरता और विविधता का उत्सव मनाया गया। अंत में ‘सेव अर्थ, सेव लाइफ’ का संदेश देते हुए सभी को स्वच्छ और हरित पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीर देखे….