लखनऊ। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) के जिला अध्यक्ष नीरज शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को भरत भूषण तिवारी हत्याकांड के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कार्यालय लखनऊ में सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बिहार में हुई भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय और उत्पीड़न लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिला अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा हमेशा अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाता रहा है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री प्रकाश सिंह विष्ट, वरिष्ठ नेता आशुतोष दुबे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।