लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाकियू भानू गुट के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने समाजसेवी जगदीश द्विवेदी को लखनऊ मंडल का महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस मनोनयन के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी, राजू त्रिवेदी जिला अध्यक्ष अनुरेन्द्र कुमार अन्नू, सहित भाकियू भानू गुट के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवनियुक्त महासचिव जगदीश द्विवेदी ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प भी दोहराया।
मनोनयन की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जगदीश द्विवेदी को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लखनऊ मंडल में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।