लखनऊ। गोसाईगंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने आम लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसडीएम के समक्ष रखीं। उपजिलाधिकारी ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
एसडीएम पवन पटेल ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि समाधान दिवस को केवल औपचारिकता न बनाकर वास्तविक राहत का माध्यम बनाया जाए।