सरोजनीनगर में निर्माण कार्य देखते समय छात्र हाइड्रा की चपेट में आया, मौत

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 19 वर्षीय हाई स्कूल छात्र तैय्यब हाइड्रा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर जिले के समकोला निवासी रियाजुद्दीन का बेटा तैय्यब (19)  वर्ष बीते 30 नवंबर को लखनऊ घूमने आया था। वह अपने ममेरे भाई ताहिर के साथ दरोगाखेड़ा में किसान पथ स्थित टोल प्लाजा निर्माण कार्य में मजदूरों के साथ रह रहा था।

मृतक छात्र की फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर तैय्यब डिवाइडर किनारे बैठकर निर्माण कार्य देख रहा था। इसी दौरान हाइड्रा चालक ने अचानक मशीन मोड़ दी, जिससे तैय्यब पिछले टायर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसके पिता रियाजुद्दीन, माता और एक छोटा भाई हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।