लखनऊ। पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने शनिवार को मोहनलालगंज व सरोजनीनगर विधानसभा के गांवो में पहुंचकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें।उन्होने कहा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना और बोगस नाम हटाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांव, गली और शहर के हर बूथ, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचकर अभियान को सफल बनाना है।पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी शनिवार को सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 323 सालेहनगर और मोहनलालगंज विधानसभा के बूथ संख्या 275 गोविन्दपुर में बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ अध्यक्ष के साथ घर-घर संपर्क के दौरान मंडल की मानिटरिंग टीम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतांत्रिक जागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें न तो कोई पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूटे और न कोई फर्जी नाम सूची में बना रहे। तिवारी ने सभी बीएलए और बूथ प्रवासियों से आपसी सामंजस्य और सहयोग के साथ कार्य कर बूथ स्तर पर सत्यापन, संपर्क और सूचना आदान-प्रदान को तेज करने की अपील की।उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से अभियान की गति, विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।