
लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के गोसाईंगंज ब्लॉक के गंगागंज स्थित ग्राम सभा रसूलपुर आशिक अली के मटेरा चौराहा पौशाला बाजार, नगराम रोड पर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने की और कुशल संचालन जोन प्रभारी दिनेश यादव ने किया।
जयंती समारोह में मुख्य अतिथि सांसद प्रतापगढ़ एसपी सिंह और विशिष्ट अतिथि सांसद आरके चौधरी शामिल हुए। आयोजकों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, सात दुर्लभ फाल्कन के साथ मुंबई का तस्कर गिरफ्तार
सांसद एसपी सिंह ने मटेरा पौशाला में आयोजित समारोह में शामिल होकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और आए हुए ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने विधान परिषद सदस्य स्नातक खण्ड लखनऊ के चुनाव में अपनी पत्नी कांति सिंह की भारी बहुमत से जीत के लिए सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने जनता से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को मजबूती से लड़ाने की अपील की और कहा कि वह पूरी ताकत से सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
सांसद आरके चौधरी ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शोषित, वंचित, गरीब किसान, मजदूर, पिछड़े, अल्पसंख्यक, बेरोजगार, छात्र, महिलाओं के हक और संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर सपा सरकार बनानी है, तभी समाज का कल्याण होगा।

पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और आए हुए कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में किसान परिवार में हुआ था। माता-पिता का नाम झवेरभाई पटेल और लाडबा देवी था। वह कुशल वकील, देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। दृढ़ आत्मविश्वास और राजनीतिक कौशल के लिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने बिखरी रियासतों को जोड़कर खंड-खंड भारत को अखंड भारत बनाया। उन्होंने 2027 के चुनाव में गिले-शिकवे मिटाकर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
इस मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव और सांसद प्रतिनिधि संतोष रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अली, अशोक यादव, जिला महासचिव शब्बीर खान, बृजेश यादव, राम समुझ रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, उमेश वर्मा, मायाराम वर्मा, राम बहादुर रावत पूर्व आईएएस, उत्कर्ष पटेल, जितेन्द्र पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, सुरेश कुमार वर्मा, राहुल सिंह, राम किशोर रावत, मिथलेश पटेल, बृजेश यादव, लतीफ फारूखी, नवनीत सिंह, विजय प्रकाश यादव, राकेश कुमार रावत, कैलाश वर्मा, भोला वर्मा, ज्वाला सिंह, अरुण यादव, अशर्फी लाल धीमान, सौरभ कुमार पटेल सारंग, कुलदीप वर्मा, महादेव रावत, रमेश रावत, हंसराज वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुरेन्द्र यदुवंशी, भरत यादव, नंद किशोर यादव, राजेश रावत, बसंत रावत, गंगादीन रावत, गजराज रावत, आनंद पासवान, बरजोर सिंह यादव, ओमकार लोधी, भोला लोधी, मोहम्मद हनीफ, प्रमोद कश्यप, अनिल यादव, संतोष यादव, बृजेश कुमार रावत लाला, डॉ राम नारायण रावत, बराती लाल, फूलचंद रावत, उदयभान सिंह यादव, ओम प्रकाश दिवाकर, राम कुमार रावत, अजेंद्र यादव, अनिल पासी, वीर सिंह यादव, रूपनारायण वर्मा, मुलायम यादव, राजू यादव, संदीप कनौजिया, धर्मवीर पासवान, बिंदेश्वर रावत, अरिमर्दन पासी, आनंद पासवान, दिनेश रावत, राम तीरथ रावत, राम लाल रावत, संतराम रावत, हरी शंकर रावत, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
