दिव्यांशु त्रिपाठी की रिपोर्ट
लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के चाँद सराय गाँव में स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को आदर्श क्लब 11वॉ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक अमरेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया गया। मोहित वर्मा एवं अनुपम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।
वहीं भाजपा नेता अविचल शुक्ला ने कहा कि खेल आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और युवाओं को नशे व गलत दिशा से दूर रखते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के समर्थन का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं।

मैचों का आंखों देखा हाल कॉमेंटेटर मोहित डेविड ने रोचक अंदाज में सुनाया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कासिमपुर बिरूहा महेश प्रधान सहित क्षेत्र के कई प्रधान, अधिवक्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ के लखनऊ जिला अध्यक्ष विनय वर्मा डिंपल, भाजपा नेता अविचल शुक्ल, शशांक शेखर, शेखर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवेंद्र प्रताप शाही, भूपेंद्र प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।