लखनऊ। श्री राजपूत करणी सेना के सवर्ण प्रकोष्ठ में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सत्येंद्र मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें सवर्ण प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह घोषणा बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सत्येंद्र मिश्रा की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें विनीत सिंह, जितेंद्र सिंह, परिहार सिंह, प्रदीप सिंह बाबा, अमर सिंह, पुष्पराज सिंह, दिलीप मिश्रा, मुकेश त्रिवेदी (प्रदेश मीडिया प्रभारी), नामवर सिंह और संदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सत्येंद्र मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही समाज और संगठन के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।