लखनऊ। रायबरेली रोड पर विकसित किए जा रहे साहू ग्रुप के प्रीमियम विला प्रोजेक्ट ‘साहू कल्पना नॉर्थ एवेन्यू’ को उत्तर प्रदेश रेरा से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने 28 जून को प्रोजेक्ट की भव्य लॉन्चिंग की घोषणा की है। लॉन्चिंग के साथ ही विला की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
करीब चार दशक से निर्माण क्षेत्र में सक्रिय साहू ग्रुप का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मोहनलालगंज ब्लॉक के सामने अतरौली और गौरा ग्राम सभा की सीमा में विकसित किया जा रहा है। कंपनी के युवा निदेशक स्वनय साहू के नेतृत्व में तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं से लैस 3 और 4 बीएचके डुप्लेक्स प्रीमियम विला विकसित किए जा रहे हैं।
कंपनी के अनुसार प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। रेरा से मंजूरी मिलने के बाद ग्राहकों और निवेशकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ा है। बेहतर कनेक्टिविटी, प्राइम लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह प्रोजेक्ट घर खरीदारों और निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
साहू ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बताया कि 28 जून को आयोजित होने वाले लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहकों, निवेशकों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया मानक स्थापित करेगा।