लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जनपद शाखा लखनऊ का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत संगठन की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
जारी संघ विज्ञप्ति के अनुसार जनपद शाखा के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 को संपन्न होगी, जबकि मतदान 21 जनवरी 2026 को लोक निर्माण विभाग परिसर में कराया जाएगा। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
संगठन के महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी, ताकि कर्मचारियों को सशक्त प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों पर सक्रिय भागीदारी की अपील की है।