एसीपी गोसाईगंज का पीजीआई थाने का निरीक्षण: शस्त्र संचालन और हवालात व्यवस्था पर जोर

लखनऊ।  एसीपी  गोसाईगंज ऋषभ यादव ने सोमवार को पीजीआई थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अभिलेख प्रबंधन की समीक्षा की। एसीपी ने थाने की कई व्यवस्थाओं को ठीक पाया, साथ ही कुछ विभागों में सुधार के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान  एसीपी ने पुलिसकर्मियों से सर्विस पिस्टल खोलकर उसकी कार्यप्रणाली समझाने को कहा। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर पिस्टल खोलने में काफी देर तक असमर्थ रहे। स्थिति नियंत्रण में लाते हुए इंस्पेक्टर पीजीआई ने आगे बढ़कर पिस्टल खोलकर प्रक्रिया पूरी कराई।

इस लापरवाही पर एसीपी ने नाराज़गी जताई और कहा कि शस्त्र संचालन पुलिस बल की बुनियादी दक्षता है, जिसमें किसी भी स्तर पर कमजोरी स्वीकार्य नहीं है।

एसीपी ने निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड मेंटेनेंस, हवालात की सुरक्षा, साफ-सफाई और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने की व्यवस्था सुचारू होने से पुलिसिंग का प्रभाव स्वतः बढ़ता है।

 

निरीक्षण की कुछ तस्वीरें…