सपा में बढ़ा नितुल शर्मा का कद: बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मोहनलालगंज। समाजवादी पार्टी के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता नितुल शर्मा को पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

नितुल शर्मा लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह, सपा नेता बिपिन यादव, वरिष्ठ नेता अरुणेश प्रताप सिंह ‘दल्लू’, नवीन वर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने नितुल शर्मा को बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

नितुल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि नितुल शर्मा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी और समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।