लखनऊ। निगोहां इलाके में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौरसिया ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 12:10 बजे की है। बाइक संख्या UP 32 MF 0838 पर सवार मुकेश (30) निवासी थाना नगराम और राकेश (45) निवासी ग्राम करणपुर, थाना निगोहां जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। मुकेश को मामूली चोटें आईं, जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें…
