लखनऊ। निगोहां थाना के भगवानपुर गांव के पास रविवार की सुबह होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने रायबरेली जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।दुर्घटना में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी ओर चचेरा भाई घायल हो गया।सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर के ग्राम गौरा करौंदी निवासी राजेश सिंह अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने बाइक से रायबरेली जा रहा था।जैसे ही बाइक से दोनो निगोहां के भगवानपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।दुर्घटना में युवक अनुभव की मौत के पर दर्दनाक मौत हो गयी ओर उसका चचेरा भाई घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अनुभव के शव को कब्जे में लेकर घायल चचेरे भाई को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।परिजनो ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने से मना कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया।मृतक अनुभव अपने परिवार का इकलौता चिराग था।बीते शनिवार को उसकी बहन आकांश की शादी थी ओर रविवार को बहन की विदाई।विदाई के समय इकलौत भाई की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया शादी की खुशिया मातम में बदल गयी।मृतक के परिवार में पिता राजेश व मां शीला व दो बहने आकांश व प्रिया है।