लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड में जनहित और चौमुखी विकास के लिए पहचाने जाने वाले ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने मदनखेड़ा से सुखना खेड़ा तक स्थित लगभग 900 मीटर लंबा जर्जर खड़ंजा मार्ग की मरम्मत कर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है।
कई वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा यह मार्ग ग्रामीणों, राहगीरों और व्यापारियों के लिए रोजाना आवागमन में परेशानी का कारण बन रहा था। स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख ने मरम्मत का कार्य पूरा कराया।
मार्ग दुरुस्त होने के बाद दुर्घटनाओं का खतरा कम हुआ है और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। मरम्मत के काम को लेकर क्षेत्रवासियों ने ब्लॉक प्रमुख की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के जनहितकारी कार्य उन्हें जनता के सच्चे हमदर्द के रूप में स्थापित करते हैं।

ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
पंचायत सदस्य मनोज कुमार कश्यप ने भी इस पहल की सराहना की और बताया कि इस मरम्मत से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा हुआ है।