प्राणिक हीलिंग और न्यूमरोलॉजी के नए केंद्र का शुभारंभ, लखनऊ को मिला ‘डिवाइन हार्मनी’

लखनऊ। लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में डिवाइन हार्मनी न्यूमरोलॉजी एंड प्राणिक हीलिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन जाने-माने प्राणिक हीलर एवं काउंसलर आसिफ रिज़वी ने किया।

उद्घाटन अवसर पर आसिफ रिज़वी ने कहा कि यह केंद्र लोक कल्याण, एनर्जी हीलिंग और न्यूमरोलॉजी आधारित सकारात्मक मार्गदर्शन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो लोगों के मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन में सहायक सिद्ध होगी।

डिवाइन हार्मनी सेंटर के संस्थापक सर्व मित्र भट्ट वर्ष 2015 से हीलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक अनुभवी प्राणिक हीलर व न्यूमरोलॉजिस्ट के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से संरचित हीलिंग सत्र, व्यक्तिगत न्यूमरोलॉजी परामर्श, चक्र संतुलन, आभा शुद्धिकरण तथा समग्र भावनात्मक कल्याण से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

केंद्र का उद्देश्य लखनऊ में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए लोक कल्याण का माध्यम बनना है। इस अवसर पर केंद्र की सह-संस्थापिका निवेदिता भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।