डीएलएफ गार्डेन सिटी के दो मकानो में चोरी करने वाले अज्ञात चोरो पर मुकदमा‌ दर्ज

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी में स्थित डीएलएफ गार्डेन सिटी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीती 17नवम्बर को वो अपने रिश्तेदार के बिहार प्रदेश के जहानाबाद मे शादी में शामिल होने परिवार के संग गये थे,जिसका फायदा उठाकर बैखोफ चोरो ने दरवाजो का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 18700रूपये की नगदी चुरा ले गये।27नवम्बर को शादी से वापस लौटा और ताला टूटा व सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला।बैखोफ चोरो ने पड़ोसी कुलदीप सिंह के मकान में चोरी की घटना को अजांम देने के साथ ही सीसीटीवी कैमरो का डीवीआर भी उखाड़ ले गयें।अतिरिक्त इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया पीड़ित घर मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।