लखनऊ मोहनलालगंज। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित गायत्री महायज्ञ व पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा में चौथे दिन शनिवार को मोहनलालगंज के कालेबीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कथा का श्रद्धालुओं ने रसपान किया।कथा के उपरान्त 1008 वेदीय घी के दीपो का प्रज्जवलन किया गया।
मोहनलालगंज कस्बे में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा व गायत्री महायज्ञ में चौथे दिन 1008वेदीय दीपो का हुआ प्रज्जवलन

मोहनलालगंज कस्बे के कालेबीर बाबा मंदिर में गायत्री परिवार द्वारा 26नवम्बर से पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा व गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है,चौथे दिन शनिवार को कथावाचक निष्ठा रस्तोगी दीदी ने श्री मद् प्रज्ञा पुराण में दिए गए भगवान विष्ण् और महर्षि नारद के संवाद मे दिए गये मूल्यावान मनुष्य जीवन के महत्व के बारे मे चर्चा करते हुए अनेको उदाहरणो द्वारा आज के समय मे राष्ट् निर्माण हेत इस जीवन को कैसे लगा सकते है के बारे मे बताया।श्रद्वालुओ ने संगीतमयी कथा का रसपान किया,शाम छ:बजे कथा के उपरान्त 1008वेदीय घी के दीपो का प्रज्जवलन किया गया।रविवार को प्रज्ञा पुराण कथा के उपरान्त गायत्री महायज्ञ में पुर्णाहुति व संस्कार के बाद समापन किया जायेगा।आयोजन में उमाकांत शर्मा,कुसुम गुप्ता,कुमुद मिश्रा,चन्द्र मोहन वर्मा,किरन शर्मा समेत गायत्री महिला मंडल मोहनलालगंज की भूमिका अहम रही।