लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के देवती मजरा छंगाखेड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सोनू पुत्र हरिनायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जून की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने भाई के साथ थाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही निलेश, बृजेंद्र और शैलेश पुत्रगण राम सिंह ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोटें आईं।
सोनू के मुताबिक शोर सुनकर उसका भाई सुजीत बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।