लखनऊ। केन्द्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश की योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मोहनलालगंज के विधायक अमरीश कुमार ने शनिवार को मंडल क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांवों, शिक्षण संस्थानों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी तथा लोगों से सीधे संवाद कर उनका फीडबैक लिया।
जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक अमरीश कुमार ने डाडॉ सिकंदरपुर गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्राम प्रधान रामकुमार, सचिव राजेश सिंह, राजीव, सुनील, सागर, पूनम और कमलेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके बाद विधायक पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री ललित मिश्रा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने वैभव, सक्षम और योगेश से भेंट कर क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
अभियान के क्रम में विधायक अतरौली स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां संस्थापक विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके बाद नवीन पब्लिक स्कूल में संस्थापक उमेश मिश्रा, प्रधानाचार्य करुणेश मिश्रा, महामंत्री मदन मोहन मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक योगेश चंद्र वाजपेई एवं अन्य प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

विधायक ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना।