लखनऊ। निगोहा के अघइया गांव स्थित परम संत श्री बालक राम बाबा स्थल पर मंगलवार को हर वर्ष की भांति विधि-विधान से पूजन, हवन और आरती संपन्न हुई। श्रीमती मधुलता द्विवेदी व समाजसेवी कृपा शंकर द्विवेदी समेत पूर्व प्रधान बृजेंद्र तिवारी ने परंपरागत अनुष्ठान करते हुए गांव की सुख-समृद्धि तथा लोककल्याण की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पूजन से पूर्व स्थल को सुसज्जित करने की व्यवस्था भी समाजसेवी कृपा शंकर द्विवेदी ने स्वयं सुनिश्चित कराई। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने समय रहते रंग-रोगन, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद किया था।इस मौके पर मुख्य रूप से सतीश द्विवेदी, तान्या द्विवेदी, लोटन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थल की मान्यता
स्थानीय मान्यता के अनुसार, परम संत श्री बालक राम बाबा स्थल पर मत्था टेकने से कठिन रोगों से मुक्ति मिलती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि गांव में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार हो या बच्चे की तबीयत ठीक न हो, तो यहां आशीर्वाद लेने पर रोग दूर हो जाते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी विपत्ति, प्राकृतिक संकट या ईश्वरीय प्रकोप से बचाव के लिए भी लोग यहां पहुंचकर मनोकामना मांगते हैं, जो पूरी होती है।श्रद्धा और आस्था से भरपूर यह वार्षिक अनुष्ठान धीरे-धीरे गांव की साझा परंपरा और लोक आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।