लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग में बीते रविवार शाम एक युवक पर दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित से वेतन के रुपए, हाथ का ब्रेसलेट और मोबाइल भी छीन लिया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत करी हैं।
पीड़ित सौरभ ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे घर से बाजार जा रहे थे। प्यास लगने पर अनिल जनरल स्टोर के पास रुककर पानी पी रहा था, तभी पीछे से आए आदित्य भारती और एक अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भयंकर था कि सौरभ वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।
युवक की जेब में रखे 13,000 रुपये, हाथ में पहना चांदी का ब्रेसलेट और मोबाइल आरोपी ले उड़े। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले।
पीड़ित ने सोमवार दोपहर परिजनों के साथ कोतवाली में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।