लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में सोमवार को देश के मशहूर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का फूल-मालाओं के साथ भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी एवं सभासद हिमांशु तिवारी ने हास्य कलाकार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने ठेठ देसी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अन्नू अवस्थी ने मंच से कहा—
“पहचान तो गए होईहो…”
इतना सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे और माहौल हास्य से भर गया।
इस दौरान अन्नू अवस्थी ने आगामी 19 फरवरी से स्टार प्लस चैनल पर शाम 7 बजे प्रसारित होने वाले अपने नए धारावाहिक “तोड़ के दिल मेरा” को देखने की लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि यह धारावाहिक एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों के दिलों को जरूर छुएगी और उन्हें भरपूर मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस कराएगी।
कार्यक्रम में समाजसेवी उमेश मिश्रा, रिटायर्ड शिक्षक राकेश द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, विजय जायसवाल, ललित दीक्षित, आशीष द्विवेदी, अनुपम मिश्रा, शुभम शुक्ला, सोनू मिश्रा, मनोज यादव, शिव नारायण बाजपेयी, देवव्रत तिवारी, पांशुल तिवारी, सतीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।