लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात जननेता स्वर्गीय कल्याण सिंह की 94वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्व. कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा आमजन, विशेषकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और सिद्धांतों पर चलकर ही समाज और संस्थानों का सर्वांगीण विकास संभव है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, रजिस्ट्रार डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. एस. प्रिया, डॉ. अंजू, डॉ. रूचि, डॉ. अभिनव, डॉ. शिल्पी एवं डॉ. राखी सहित संस्थान के रेसिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्व. कल्याण सिंह के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।