20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने अवैध रूप से देशी कच्ची शराब तैयार कर बेचने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंद्रजीतखेड़ा गांव के बाहर जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी डी.के. सिंह ने बताया कि इंद्रजीतखेड़ा की निवासी रीता के पास से 10 लीटर, रेशमा के पास से 5 लीटर तथा हिमांशु के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान कर दिया।