लखनऊ। सनातन गोरखा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में संस्था के सदस्यता प्रमाण पत्र का रविवार को विमोचन कार्यक्रम वृंदावन कॉलोनी, रायबरेली रोड, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ना रहा।

विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सनातन गोरखा कल्याण समिति समाज के उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री शानू मल कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकर चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता विमल सिंह राणा, प्रदेश सचिव अनिमेष शुक्ला एवं दीपक दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोनिका मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष चांदनी कपूर, नीना कपूर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। सदस्यता प्रमाण पत्र के विमोचन को संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।