लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एडवोकेट रूद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ को मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा मंगलवार को की गई, जिसके बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रूद्र प्रताप सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ उनके बेहतर समन्वय को उनकी प्रमुख ताकत माना जाता है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मनोनयन की सूचना मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को भी नई दिशा और गति मिलेगी।